Homeदेश विदेशफ़्रांस आम चुनाव: पहली बार धुर दक्षिणपंथी पार्टी के सत्ता में आने...

फ़्रांस आम चुनाव: पहली बार धुर दक्षिणपंथी पार्टी के सत्ता में आने के आसार

फ़्रांस के संसदीय चुनाव के पहले राउंड में धुर दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली ने 33.14% वोट के साथ भारी बढ़त बना ली है. रविवार को हुए चुनाव के रुझानों से नेशनल रैली पार्टी के समर्थकों के बीच खुशी की लहर है.

दूसरे राउंड की वोटिंग रविवार को होनी है और इस बढ़त को देखते हुए हो सकता है कि फ़्रांस में एक धुर दक्षिणपंथी सरकार बने.

हालांकि कुछ राजनेता धुर दक्षिणपंथी उम्मीदवारों को सत्ता में जाने से रोकने के लिए मतदाताओं से रणनीतिक वोटिंग करने का आह्वान कर रहे हैं.

लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दूसरे राउंड के बाद किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा. फ़्रांस के राष्ट्रीय चुनावों में इससे पहले कभी भी धुर दक्षिणपंथी दल पहले दौर का चुनाव नहीं जीते हैं.

नेशनल रैली पार्टी के नेता मरीन ले पेन और जॉर्डन बारडेला, फ़्रांस की 577 सीटों वाली संसद ‘नेशनल असेंबली’ में 289 सीटों के साथ बहुमत हासिल करना चाहते हैं.

फ़्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति मैक्रों का सेंट्रिस्ट गठबंधन 21% वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहा.दूसरे नंबर पर धुर वामपंथी न्यू पॉपुलर फ़्रंट को क़रीब 28 प्रतिशत वोट मिले हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular