राजधानी लखनऊ से चोरी का एक मामला सामने आया है. ये मामला लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित लोनापुर चौराहा का है। जहां महिलाओं के एक गैंग ने ज्वेलरी की दुकान पर चोरी की वरदात को अंजाम दिया है।
दरअसल ये महिला ज्वेलरी की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची थी. जिसके बाद ज्वेलरी की दुकान पर मालिक को गुमराह कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पलक ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची। महिलाओं ने ज्वेलरी दुकान के मालिक किशन वर्मा को गुमराह कर ज्वेलरी चोरी कर निकल गई। वहींचोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की घटना की जानकारी होने के बाद दुकानदार किशन वर्मा में स्थानीय थाना पर शिकायत दर्ज कराई है।
