रिपोर्ट – अमित शुक्ला
ऐरवा कटरा (औरैया)। बिधूना-किशनी मार्ग के समीप जगदीश चंद्र के मकान के पास स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारे लगाए।
विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पहले भक्तों ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर रवाना हुए।
कार्यक्रम में सत्येंद्र चौहान, आनंद गुप्ता, रवि चौहान, राजू गुप्ता, रामू राठौर, शीलू शर्मा, संजीव राठौर, सचिन राठौर, अंशु, हैप्पी राठौर, अमित राठौर, मुन्ने गुप्ता, रिंकू गुप्ता, अनूप गुप्ता, नीलम गुप्ता, प्रियंका चौहान, अंकिता कौशल, गीता, प्रिया, रागिनी गुप्ता, कृष्णा और अभय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से उनके आगमन की कामना की। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारों के साथ विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
