Homeखेल कूदगौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बनने के सवाल पर...

गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बनने के सवाल पर दिया ये जवाब

कोलकाता में एक इवेंट के दौरान गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बनने पर बात की.हेड कोच के सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं इतना आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं. फ़िलहाल इसका जवाब देना मुश्किल है.”

“अभी मैं ये कह सकता हूं कि मैं यहां खुश हूं. मैंने अभी केकेआर के साथ आईपीएल के सफर को पूरा किया. हम तीसरी बार चैंपियन बने. हम सभी ने काफ़ी एन्जॉय किया.”

उन्होंने कहा, “अब जो भी होगा भविष्य में होगा. सबसे महत्यपूर्ण ये कि अभी मैं काफ़ी खुशहाल जगह हूं.”

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है. इसलिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नए कोच की तलाश कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular