जर्मनी के म्यूनिख शहर के नाज़ी डॉक्यूमेन्टेशन सेंटर और इसराइली वाणिज्य दूतावास के नज़दीक पुलिस फायरिंग में एक संदिग्ध व्यक्ति की मौत हो गई है.
इस शख़्स को गोली लगने के बाद केरोलाइनप्लाट्ज़ इलाके को घेर दिया गया है. ये इलाका इसराइली वाणिज्य दूतावास से थोड़ी ही दूर पर है.
बावरियन पुलिस ने कहा है कि दूसरे संदिग्ध के कोई संकेत नहीं है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो सोशल मीडिया पर इस घटना की कोई तस्वीर पोस्ट न करें.
पुलिस ने लोगों से इस जगह से दूर रहने की अपील की है. इस इलाके के दफ्तरों और घरों में मौजूद लोगों को अंदर ही रहने को कहा गया है. घटना के बाद तुरंत पुलिस के हेलीकॉप्टर इस इलाके के ऊपर मंडराते देखे गए.
पुलिस ने कहा है कि वो स्थिति साफ करने की कोशिश कर रही है. उसने कहा है कि लोग इस घटना पर कोई अटकल न लगाएं.
