Homeक्राइमचाइनीज मांझे से काटा प्रेमिका का गला, फिर ढाई साल के मासूम...

चाइनीज मांझे से काटा प्रेमिका का गला, फिर ढाई साल के मासूम को…

मेरठ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां आरोपी ने शादीशुदा प्रेमिका का चाइनीज मांझे से गला काट दिया और उसके ढाई साल के बच्चे को जिंदा ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया. इसके बाद आरोपी प्रेमिका को मरा समझकर वहां से फरार हो गया. इस वारदात की कहानी सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी.

मेरठ के लोहियानगर थाना इलाके के नरहाडा गांव की रहने वाली नजराना का निकाह परतापुर थाना इलाके के रहने वाले निज से हुआ था. नजराना के दो बेटे थे. इसी दौरान उसका पड़ोस में रहने वाले सालिम नाम के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया. लेकिन, किसी बात को लेकर दोनों में कुछ वक्त पहले अनबन हो गई. इसी दौरान नजराना अपने मायके चली गई. इस दौरान वो घर से ख़रीददारी के नाम पर छोटे बेटे को लेकर घर से निकली थी.

तभी सालिम ने उसे मिलने के लिए बुला लिया. मुलाकात के दौरान दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद सालिम का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया और उसने चाइनीज मांझे से उसका गला काट दिया. इसके बाद उसके नजराना को मरा समझकर छोड़ दिया और फिर उसके ढाई साल के बेटे को गड्ढा खोदकर जमीन में जिंदा दफन कर दिया.

परतापुर थाना इलाके के फ्लाई ओवर के पास लोगों ने जब खून से लथपथ महिला को तड़पते देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी महिला का गला काफी गहरा कटा हुआ था. जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पूछताछ में महिला ने इशारों में अपने बारे में बताया और पुलिस को मायकेवालों का फोन नंबर दिया. जिसके बाद पिता अब्दुल हमीद मौके पर पहुंचे.

पीडिता के पिता ने बताया कि वो कलियर शरीफ जाने के लिए घर से शॉपिंग की बात कहकर निकली थी. जब उन्होंने बच्चे के बारे में पूछा तो नजराना ने इशारों में उसके बाद में बताया और सालिम के बारे में जानकारी दी. उसने बताया कि बेटा भी उसी के पास है. इधर आरोपी सालिम को लगा कि नजराना मर चुकी है. जिसके बाद वो इत्मीनान से घर जाकर सो गया.

सालिम के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसके घर पर दबिश डाली और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब ढाई साल के मासूम के बारे में सवाल किया तो सालिम ने जो कहा उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गया. सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि सालिम ने बच्चे को जिंदा गड्ढे में दफन कर दिया है. आरोपी की निशानदेही पर जब बच्चे को निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने आरोपी सालिम को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नजराना के पति की गैर मौजूदगी में सालिम घर पर ही रहता था. दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी. पुलिस ने बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं नजराना की हालत अभी गंभीर बनी हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular