Homeबिज़नेसग्लोबल मार्केट में तेजी, सीजफायर के ऐलान से एशियाई बाजारों में जोरदार...

ग्लोबल मार्केट में तेजी, सीजफायर के ऐलान से एशियाई बाजारों में जोरदार उछाल

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच दो सप्ताह के सीजफायर के ऐलान ने वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना दिया है। इसके असर से आज एशियाई बाजारों में चौतरफा तेजी देखने को मिल रही है, जबकि अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

अमेरिका में S&P 500 हल्की बढ़त के साथ 6,616.85 अंक पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq Composite मामूली गिरावट के साथ 21,990.75 अंक पर रहा। हालांकि सीजफायर की खबर के बाद Dow Jones Futures में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है, जो 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान दबाव देखने को मिला। FTSE 100, CAC 40 और DAX गिरावट के साथ बंद हुए।

वहीं एशियाई बाजारों में आज जबरदस्त तेजी का माहौल है। GIFT Nifty में 3.5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। Hang Seng Index, Nikkei 225 और KOSPI समेत सभी प्रमुख सूचकांक मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इसके अलावा ताइवान, जकार्ता, शंघाई और सिंगापुर के बाजारों में भी तेजी का रुख बना हुआ है। निवेशकों में सीजफायर के बाद स्थिरता की उम्मीद बढ़ने से खरीदारी को समर्थन मिला है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव में नरमी के संकेत मिलने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों में दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular