Homeउत्तर प्रदेशविजयादशमी पर गोरखपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में सवार होकर...

विजयादशमी पर गोरखपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में सवार होकर पहुंचे सीएम योगी

गोरखपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर से पारंपरिक शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ इस शोभायात्रा में शामिल हुए।

वह बुलेटप्रूफ गाड़ी में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे रास्ते पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर से बाहर निकलने के दौरान बटुकों ने शंखनाद कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। हनुमान दल के युवाओं ने अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। युवाओं ने मुंह से आग के गोले निकालकर प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी स्वागत किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। गोरक्षपीठाधीश्वर के पारंपरिक परिधान में उन्होंने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न किया। दो घंटे से अधिक चले पूजन के दौरान उन्होंने शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जौ के जवारे बाबा गोरखनाथ को अर्पित किए। आरती और चंवर झलकर उन्होंने अपनी श्रद्धा प्रकट की।

मानसरोवर मंदिर में पूजा के बाद होगा भगवान श्रीराम का राजतिलक

शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मानसरोवर मंदिर में रुककर देव विग्रहों की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह रामलीला मैदान पहुंचकर भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे और आरती उतारेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

गोरक्षपीठ में विजयादशमी के अवसर पर यह परंपरा लंबे समय से निभाई जाती रही है। मान्यता है कि लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या लौटते समय भगवान श्रीराम गोरखपुर में रुके थे, जहां बाबा गोरखनाथ ने उनका राजतिलक किया था। इसी परंपरा के तहत गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हर साल विजयादशमी पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम का राजतिलक करते हैं।

विजयादशमी पर निकली इस पारंपरिक शोभायात्रा में धार्मिक आस्था, लोक परंपरा और सामाजिक सहभागिता की झलक देखने को

RELATED ARTICLES

Most Popular