रिपोर्ट : ममता भारद्वाज | आगरा
7 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ “ग्रेटर आगरा परियोजना” की सौगात देंगे।449.21 हेक्टेयर भूमि पर 5,142 करोड़ रुपये की लागत से 10 नई टाउनशिप का शिलान्यास और भूमिपूजन किया जाएगा। यह परियोजना रायपुर-रहनकलां क्षेत्र में विकसित होगी, जहां आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट टाउनशिप बनाई जाएगी।प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने जिला प्रशासन के साथ तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।गौरतलब है कि इससे पहले आगरा विकास प्राधिकरण 138 हेक्टेयर भूमि पर अटल पुरम योजना की सौगात दे चुका है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने पिछले साल अगस्त में किया था।
