Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली में गूंजा यूपी का नेट-जीरो मॉडल, सिविल सर्विसेज डे पर सोलर...

दिल्ली में गूंजा यूपी का नेट-जीरो मॉडल, सिविल सर्विसेज डे पर सोलर पहल की सराहना

नई दिल्ली में आयोजित ग्रीन ट्रांसपोर्ट कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश ने अपने हरित और आधुनिक परिवहन मॉडल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के ग्रीन मोबिलिटी, मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और भविष्य उन्मुख इंफ्रास्ट्रक्चर का विजन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया, जहां देशभर के विशेषज्ञों और निवेशकों के सामने यूपी मॉडल की सराहना हुई।

प्रस्तुति में बताया गया कि प्रदेश में एक्सप्रेस-वे नेटवर्क तेजी से विकसित हो रहा है, जिससे कनेक्टिविटी, निवेश और माल परिवहन में सुधार हुआ है। साथ ही ई-बस, चार्जिंग नेटवर्क, मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

राज्य सरकार एथेनॉल, बायोगैस और कृषि अपशिष्ट आधारित ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से काम कर रही है। एआई, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट और डिजिटल टोलिंग जैसी तकनीकों से भविष्य की परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हरित परिवहन और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ‘विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ और ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular