Homeदेश विदेशहमास का दावा- इसराइल ने ग़ज़ा के एक स्कूल में विस्थापितों के...

हमास का दावा- इसराइल ने ग़ज़ा के एक स्कूल में विस्थापितों के कैंप पर किया हमला

हमास ने कहा है कि ग़ज़ा के एक स्कूल में विस्थापित बेघरों के लिए बनाए गए एक आश्रय पर ताज़ा इसराइली हमले में कई लोगों की मौत हुई है.

हालांकि अभी तक हमले में मारे गए लोगों की सही संख्या के बारे में जानकारी हासिल नहीं हो पाई है.ग़ज़ा में हमास की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने मैसेंजिंग ऐप टेलीग्राम पर एक संदेश जारी करते हुए कहा, हमले में मारे गए और घायल हुए कई लोगों का पता चल गया है, जबकि दूसरे लोगों की तलाश जारी है.फ़लस्तीनी समाचार एजेंसी वफ़ा और समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ मारे जाने वाले लोगों में तीन पत्रकार भी शामिल हैं.

इधर बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने भी उत्तरी ग़ज़ा में बड़े पैमाने पर हो रही मौतों पर अपनी चिंता ज़ाहिर की है.उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि ग़ज़ा में लोगों को खाने और आश्रय की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular