Homeउत्तर प्रदेशअतिवृष्टि से फसलें बर्बाद, सर्वे और मुआवजे की मांग को लेकर किसान...

अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद, सर्वे और मुआवजे की मांग को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित पाण्डेय

हमीरपुर।अतिवृष्टि के चलते फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद किसानों ने फसल क्षति का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग तेज कर दी है। इसी मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और किसानों ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एसडीएम अतिरिक्त को सौंपा।

 

किसानों का कहना है कि पिछले दिनों हुई लगातार और तेज बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई क्षेत्रों में किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसानों के मुताबिक अतिवृष्टि के कारण ज्यादातर फसलों में करीब शत-प्रतिशत नुकसान हुआ है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित गांवों में जल्द से जल्द फसलों का स्थलीय सर्वे कराया जाए। सर्वे के आधार पर नुकसान का आकलन कर पात्र किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

किसान यूनियन के जिला प्रभारी शिवसिंह ने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। ऐसे में प्रशासन को बिना देरी किए फसल नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular