Homeउत्तर प्रदेशगौशालाओं के भूसा-चारा का चार महीने से भुगतान नहीं, प्रधान संगठन ने...

गौशालाओं के भूसा-चारा का चार महीने से भुगतान नहीं, प्रधान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: अंकित पांडेय

जिले में गौशालाओं के भूसा और चारा का भुगतान न होने से संचालन में आ रही समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन (प्रशासक) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

सुमेरपुर क्षेत्र के प्रधानों (प्रशासकों) ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अशोक कुमार से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं और लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की।

प्रधानों ने बताया कि गौशालाओं में गोवंश के भरण-पोषण के लिए भूसा और चारा की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन पिछले क

रीब चार महीने से इसका भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में गौशालाओं का संचालन करना मुश्किल हो रहा है।

भुगतान में देरी के कारण व्यवस्थाओं को बनाए रखने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को लेकर प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर लंबित भुगतान जल्द कराने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गोवंश के भरण-पोषण की व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए समय पर भुगतान होना जरूरी है।

मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने प्रधानों को जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया। अब प्रधानों को लंबित भुगतान होने का इंतजार है, ताकि  के संचालन में आ रही परेशानियों को दूर किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular