Homeउत्तर प्रदेशFarrukhabad :हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Farrukhabad :हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फर्रुखाबाद में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान जी के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए और बजरंग बली को भोग-प्रसाद अर्पित करते दिखे।

जन्मोत्सव के मौके पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारों का आयोजन किया गया। जगह-जगह प्रसाद वितरण और भक्ति कार्यक्रमों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। एसपी के निर्देश पर मंदिरों और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular