Homeदेश विदेशहरियाणा विधान सभा चुनाव: कांग्रेस की हार पर क्या बोली आम आदमी...

हरियाणा विधान सभा चुनाव: कांग्रेस की हार पर क्या बोली आम आदमी पार्टी

हरियाणा विधान सभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस 90 में से 37 सीटें ही जीत पाई और दूसरे स्थान पर रही. हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला है तो वहीं आम आदमी पार्टी को 1.79 प्रतिशत वोट मिले हैं.

कांग्रेस की हार पर आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने प्रतिक्रिया दी है. चुनावों से पहले आप और कांग्रेस के गठबंधन के कयास लगाए जा रहे थे. प्रियंका कक्कड़ ने कहा है,” कांग्रेस को उसके अति आत्मविश्वास ने हराया है.”

प्रियंका कक्कड़ ने कहा है, ”दिल्ली विधान सभा में पिछले 10 साल में कांग्रेस जीरो पर हैं लेकिन लोकसभा में उनकों आम आदमी पार्टी ने तीन सीटें दी थी.”

उन्होंने कहा है,”कांग्रेस को जरूरी नहीं लगा कि अपने सहयोगी दलों को साथ लेकर चले, हमने बहुत प्रयास किया पर इसका पोस्टमार्टम करने का कोई फायदा नहीं है हमें अभी आगे का सोचना है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular