Homeदेश विदेशशंभू बॉर्डर से बैरिकेड्स हटाने का हरियाणा सरकार के पास कल तक...

शंभू बॉर्डर से बैरिकेड्स हटाने का हरियाणा सरकार के पास कल तक का समय

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुद्दे को लेकर किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए शंभू बॉर्डर पर की गई बैरिकेडिंग को हटाने को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते आदेश दिया था.

कोर्ट ने हरियाणा सरकार को एक हफ्ते में बैरिकेडिंग हटाने के आदेश दिए थे. कोर्ट के आदेशानुसार सरकार के पास कल तक का वक्त है.

भारतीय किसान यूनियन (भगत सिंह) के प्रवक्ता तेजवीर सिंह ने बीबीसी से कहा है कि “दिल्ली जाने के लिए हम तैयार हैं, हम तैयारी कर रहे हैं. हमें तैयारी पूरी करने में 5 से 7 दिन का वक्त लगेगा.”

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, “जैसे ही हरियाणा सरकार बैरिकेड्स हटाएगी वैसे ही किसान एमएसपी गारंटी कानून की मांग को लेकर दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे.”

एमएसपी की मांग को लेकर किसान फ़रवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular