तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी तेज़ बारिश हो रही है. इससे कई इलाक़ों में बाढ़ आ गई है. रेलवे और बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.
दोनों ही राज्यों में लोगों को बाढ़ वाले इलाक़ों से निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है. एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स) की 26 टीमें तैनात की गई हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से बात की और इन्हें केंद्र की तरफ़ से हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है.
तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि कई एहतियाती उपाय अपनाए जाने के बावजूद तेलंगाना में 9 लोगों की मौत हो गई है.
तेलंगाना के महबूबाबाद और खम्मन ज़िलों में कम से कम तीन लोगों के बाढ़ के पानी में बहने की आशंका है.मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है. तेलंगाना के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के भी कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है.
