केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में जानकारी दी है कि जनवरी 2025 से अब तक देश में 377 विमानों में बार-बार तकनीकी खराबियां पाई गई हैं। ये विमान विभिन्न घरेलू एयरलाइनों के हैं। मंत्री ने बताया कि DGCA में पहले 2022 में तकनीकी पदों की संख्या 637 थी, जिसे अब बढ़ाकर 1,063 कर दिया गया है ताकि भविष्य में स्टाफ की कमी न रहे और निगरानी मजबूत हो सके।
रियल-टाइम ट्रैकिंग की व्यवस्था
मुरलीधर मोहोल ने बताया कि DGCA ने 7 जुलाई 2025 को नया सर्कुलर जारी किया है, जिसके तहत विमान निगरानी और तकनीकी कमियों की रिपोर्टिंग अब eCA पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसके जरिए जांच और कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया रियल-टाइम में ट्रैक की जा सकेगी।
बिना पूर्व सूचना के सर्विलांस
DGCA ने 874 स्पॉट चेक और 550 नाइट सर्विलांस चेक जैसे उपाय किए हैं। इसका उद्देश्य एयरलाइन के ऑपरेशन और मेंटेनेंस के तरीकों पर बिना किसी पूर्व सूचना के निगरानी करना है।
भविष्य की तैयारी
मंत्री ने बताया कि तकनीकी पदों की संख्या बढ़ाने और DGCA के पुनर्गठन से रेगुलेटरी निगरानी मजबूत होगी। सभी सर्विलांस गतिविधियों और कमी रिपोर्टिंग (CA-2001) के लिए eGCA पोर्टल का इस्तेमाल अब अनिवार्य कर दिया गया है।
सरकार की प्रतिक्रिया
सरकार का कहना है कि रियल-टाइम मॉनिटरिंग और प्रवर्तन तंत्र को मज़बूत करने के कदमों से घरेलू विमान सेवाओं की सुरक्षा और भरोसेमंदता में सुधार होगा। फिलहाल, विंटर शेड्यूल 2025 के अनुसार सिंगरौली एयरपोर्ट से कोई नियमित उड़ान नहीं चल रही है।
