Homeदेश विदेशइल्तिजा मुफ़्ती बिजबेहरा सीट से हारीं, जीता कौन?

इल्तिजा मुफ़्ती बिजबेहरा सीट से हारीं, जीता कौन?

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है. जम्मू-कश्मीर की श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से पीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती की बेटी इल्तिजा मुफ़्ती चुनाव हार गई हैं. इस सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के बशीर अहमद शाह वीरी चुनाव जीते हैं. दोनों उम्मीदवारों के बीच नौ हज़ार से अधिक वोटों का अंतर है.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर 1552 लोगों ने नोटा दबाया है. महबूबा मुफ़्ती ने इस बार विधानसभा चुनाव न लड़ने का एलान किया था. वह इसी साल जून में हुए लोकसभा चुनाव में अनंतनगा-राजौरी से लड़ी थीं, लेकिन जीत नहीं पाई थीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular