Homeखेल कूदसेमीफ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका ने अफ़ग़ानिस्तान को महज़ 56 रन पर ऑलआउट...

सेमीफ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका ने अफ़ग़ानिस्तान को महज़ 56 रन पर ऑलआउट किया

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफ़ाइनल मुकाबला दक्षिण अफ़्रीका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच त्रिनिदाद में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी अफ़ग़ानिस्तान की टीम 56 रनों पर ही सिमट गई.

अफ़गानिस्तान 11.5 ओवरों में 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. सिर्फ़ अज़मतुल्लाह ओमरज़ई ही 10 रन बना सके बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका. अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान राशिद भी महज़ आठ रन बनाकर ही पविलियन लौट गए.

पहले पावरप्ले की बात करें तो छह ओवर में अफ़ग़ानिस्तान ने पांच विकेट गंवाकर सिर्फ़ 28 रन ही बनाए. वहीं 10 ओवर के बाद अफ़ग़ानिस्तान ने आठ विकेट गंवाकर महज़ 50 रन ही बनाए.

दक्षिण अफ़्रीका की तरफ़ से सबसे ज़्यादा मार्को यैनसेन और तबरेज़ शम्सी ने तीन-तीन विकेट लिए. यैनसेन ने 3 ओवर में 16 रन दिए और तीन बल्लोबाज़ों को चलता किया तो वहीं शम्सी ने महज़ 1.5 ओवर में छ: देकर तीन विकेट झटके. कसीगो रबाडा और एनरिक नोर्खिया ने दो-दो विकेट लिए. अफ़ग़ानिस्तान के कुल 56 रनों में 13 रन एक्स्ट्रा से आए जिसमें छ: बाई, छ: वाइड और एक लेग बाई का था.

RELATED ARTICLES

Most Popular