केंद्रीय Joint Council of Action (JCA), नई दिल्ली के आह्वान पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने 20 सूत्रीय न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदेश भर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का आयोजन JCA, Eastern U.P. Circle के बैनर तले किया गया।
आंदोलन के प्रथम चरण के तहत 05 फरवरी 2026 को सभी आयकर कार्यालयों में Lunch Hour Demonstration आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अगले चरण में 12 फरवरी 2026 को धरना आयोजित किया जाएगा।
इस प्रदर्शन के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता, प्रतिबद्धता और संगठनात्मक शक्ति का परिचय देते हुए सरकार से वर्षों से लंबित प्रमुख मांगों के तत्काल समाधान की जोरदार मांग की।
🔹 मुख्य मांगें (Charter of Demands)
-
8वें वेतन आयोग के संदर्भ में ToR का पुनरीक्षण।
-
DA के 50% पार होने पर DA Merger तत्काल लागू।
-
कोविड अवधि (18 माह) के रोके गए DA/DR की बकाया किस्तें जारी।
-
पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पूर्ण बहाल।
-
सभी संवर्गों में पदोन्नति अवरोध दूर करने हेतु Cadre Review & Restructuring शीघ्र लागू।
-
IRS Rules तथा Inspector, Office Superintendent, Tax Assistant आदि के भर्ती नियमों में संशोधन।
-
Inter-Charge Transfer (ICT) नीति का न्यायालय के निर्णयों के अनुरूप पुनः पालन।
-
सभी रिक्त पदों पर त्वरित भर्ती।
-
संविदा प्रणाली एवं निजीकरण की नीति समाप्त।
-
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
-
दयामूलक नियुक्ति में 5% सीमा समाप्त।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी आयकर कार्यालयों में कर्मचारियों ने बैनर, पोस्टर और जोशीले नारों के माध्यम से अपनी एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में ITGOA, पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल के महासचिव जे. पी. सिंह ने कहा –“सरकार द्वारा कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों की लगातार उपेक्षा से गहरा असंतोष व्याप्त है। यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक एवं तीव्र रूप दिया जाएगा।”
वहीं ITEF, पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल के महासचिव संतोष मिश्रा ने कर्मचारियों से आह्वान किया –“हमें अपनी प्रत्येक मांग के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। बिना लड़े कुछ नहीं मिलेगा, इसलिए अपनी आवाज को और बुलंद करना हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
कार्यक्रम में JCA पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल के सभी पदाधिकारी, लखनऊ शाखा के पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और संगठन की एकता एवं सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया।
