Homeदेश विदेशऑक्सफ़ोर्ड यूनियन सोसाइटी के बाहर भारतीय छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, जानें...

ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन सोसाइटी के बाहर भारतीय छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, जानें क्यों

भारतीय छात्रों के एक समूह ने गुरुवार को ब्रिटेन में ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन सोसाइटी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन की एक औपचारिक बहस के ख़िलाफ़ था, जिसका विषय था, “यह सदन कश्मीर के स्वतंत्र राज्य होने पर यकीन रखता है.”

विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने, “फ्री स्पीच, नो हेट स्पीच, ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन आतंकवादियों के साथ है और भारत माता की जय” जैसे नारे लगाए.

प्रदर्शनकारी छात्र भारत के गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और वे ऑक्सफ़ोर्ड के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं.

उनमें से कुछ छात्र ब्रिटेन के नागरिक भी हैं, हालांकि वे भारतीय मूल के हैं.कश्मीर से जुड़े विषय पर बहस ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन ने आयोजित की थी जो कि ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की एक डिबेटिंग सोसाइटी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular