बेटी के जन्म पर भारत सरकार की इस योजना में करें निवेश और उसके बालिक होने पर उठाए लाभ, केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना जिसमे महज 250 रुपए में खाता खोलकर बेटी के भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं और चिंता मुक्त हो सकते हैं.
सरकार भी बेटियों के भविष्य और उनके आगे बढ़ने के लिए तमाम प्रयास कर रही है. ऐसे में डाक घर में ये सुविधा और योजना शुरू की है. जिसमे आप अपनी बेटी के जन्म लेते ही उसका खाता सिर्फ 250 रुपए में खोल सकते हैं. उसके 18 वर्ष पूरे होने या उसी हाईस्कूल पास होने पर इस योजना एक लाभ ले सकते हैं जो आपकी बेटी के लिए वरदान साबित होगा.
इस योजना को 17 सितंबर से 21 सितंबर तक युद्ध स्तर पर प्रचार किया जा रहा है. इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों के खाता खोलने के प्रयास हो रहे हैं. इस योजना एक चलते आप देश के किसी भी डाक खाने में ये सुविधा का लाभ ले सकते हैं, और इस खाते को आप कहीं भी ट्रांसफर करा सकते हैं.
इस खाते में अभिभावक 1.50 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं. जिस पर उन्हें आयकर में भी छूट मिलेगी और कोई टैक्स भी नही देना होगा. इस योजना का लाभ उठाकर आप अपनी बच्ची का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं.
इस योजना को सिर्फ 15 वर्ष तक ही चलाया जाए सकता है. जिसके बाद ये पूर्ण हो जाएगा इस योजना में एक और लाभ भी दिया गया है. जिसमे किसी आपात स्थिति में अभिभावक इस रकम से 50 प्रतिशत कभी भी निकाल सकते हैं और शेष रकम अवधि पूरी होने पर इसके लिए बच्ची की उम्र 18 साल या फिर वो हाईस्कूल की शिक्षा पूर्ण कर चुकी हो तभी पूरा माना जायेगा.
इस योजना को खोलने के लिए या इसका लाभ लेने के लिए डाकघर में बच्ची का खाता खोलने के लिए जैसे आधार कार्ड एवं फोटो, माता, पिता या अभिभावक का आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज की फोटो की जरूरत पड़ती है. इसके साथ ही बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र भी लगेगा.
