अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने पेरिस 2024 खेलों के उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पहले रेल नेटवर्क पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
थॉमस बाक ने ओलंपिक एथलीट विलेज में मीडिया से कहा, “मुझे कोई चिंता नहीं है, हमें फ्रांसीसी अधिकारियों पर भरोसा है.”
वहीं सरकारी रेल कंपनी एसएनसीएफ़ के अध्यक्ष जीन-पियरे फरांडौ ने कहा है कि फ़्रांस के हाई-स्पीड नेटवर्क के प्रभावित हिस्सों में मरम्मत का काम सावधानी के साथ किया जाएगा.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार ज्यां पीयर फारान्दू ने कहा कि हमलावरों ने ड्राइवरों के लिए सुरक्षा जानकारी रीले करने वाले कई फ़ाइबर-ऑप्टिक केबल ले जाने वाली पाइपों में आग लगा दी है.
