जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में पुलिस ने एक शातिर महिला तस्कर का भंडाफोड़ किया है, जिसका तरीका किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था। जयपुर कमिश्नरेट के ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत पुलिस ने मीनू गुप्ता नाम की महिला को गिरफ्तार किया है, जो युवाओं को प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी और फिर ड्रग्स तस्करी में धकेल देती थी।
होमगार्ड बनकर रचती थी जाल
डीसीपी करण शर्मा के मुताबिक, आरोपी महिला खुद को होमगार्ड बताकर युवाओं से संपर्क करती थी। दोस्ती और नजदीकियां बढ़ाने के बाद वह उन्हें डराकर अपने अवैध नेटवर्क का हिस्सा बना लेती थी।
पुलिस ने अपनाई ‘अंडरकवर’ रणनीति
शास्त्री नगर पुलिस को मिली सूचना के बाद आरपीएस विमला के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। पुलिसकर्मियों ने सादा वर्दी में ‘दोस्त’ बनकर मीनू के संपर्क में आकर उसका विश्वास जीता। जैसे ही मीनू ने उन्हें ड्रग्स सप्लाई का ऑफर दिया और सौदा तय हुआ, पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से
150 ग्राम एमडी (MD ड्रग)
2 किलो गांजा
बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लाखों में बताई जा रही है। इस ऑपरेशन में एसएचओ दिलीप सिंह और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
बड़ा नेटवर्क होने की आशंका
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मीनू गुप्ता ने अब तक कितने युवाओं को
