कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर दावा किया कि मतगणना के बीच उत्तर प्रदेश में ज़िला अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, बांसगांव, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर सीटों पर ज़िला अधिकारियों को फ़ोन करके सीटें जिताने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.”
जयराम रमेश ने लिखा, “प्रशासनिक अधिकारी याद रखें कि सरकार बदल रही है और लोकतंत्र के साथ यह खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा.”
चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 4.12 बजे तक उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से एनडीए 35, समाजवादी पार्टी 34 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है.
