HomeUncategorizedजालौन: अलग रहने के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या, मानसिक...

जालौन: अलग रहने के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या, मानसिक बीमारी का भी मामला सामने

जालौन। कोतवाली क्षेत्र के जगतपुरा गांव में एक पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया, जहां बेटे के हमले में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार (45) अपने तीन बेटों और पत्नी के साथ रहते थे। 7 अप्रैल को सुबह घर में संदीप और उनका बड़ा बेटा सौरभ (21) ही मौजूद थे। इसी दौरान अलग रहने और खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई।

गुस्से में आकर सौरभ ने लोहे की रॉड से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे संदीप मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद परिजनों ने संदीप को जिला अस्पताल उरई पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मानसिक बीमारी का दावा

मृतक की पत्नी अमरवती ने बताया कि आरोपी बेटा सौरभ पिछले दो साल से ग्वालियर में मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था, लेकिन हाल में उसने दवा लेना बंद कर दिया था।

पुलिस कार्रवाई

सीओ शैलेंद्र बाजपेई के अनुसार, घटना की सूचना पहले पुलिस को नहीं दी गई थी। संदीप की मौत के बाद मामला संज्ञान में आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular