Homeउत्तर प्रदेशझांसी में 214 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

झांसी में 214 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- दीपक जौहरी

जिले में नशे के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। बबीना थाना पुलिस और एसटीएफ झांसी की संयुक्त टीम ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 214 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को संयुक्त टीम बबीना थाना क्षेत्र में सुकमा-डुंगमा रोड पर नयाखेड़ा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अनिल वाल्मीकि के फार्म हाउस के सामने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से 214 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

मौके से पुलिस ने सतपाल उर्फ सत्यपाल पुत्र बचन सिंह, निवासी सौदापुर, थाना बापौली, जिला पानीपत, हरियाणा और मोहन कुशवाहा पुत्र राजू कुशवाहा, निवासी सिंधिया नगर, थाना बोड़ापुर, जनपद ग्वालियर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा ओडिशा से लाकर ट्रक के जरिए सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने गांजा ट्रक नंबर PB10JE5483 से बरामद किया है।

इस मामले में बबीना थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं ट्रक को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular