Homeदेश विदेशझारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए...

झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. कांग्रेस ने पूर्व आईपीएस अजॉय कुमार को जमशेदपुर (पूर्व) सीट से टिकट दिया है. वे वे जमशेदपुर से कांग्रेस के सांसद भी रह चुके हैं.

कांग्रेस की लिस्ट

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधासभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

81 सीटों की झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंचवारे पर मदभेद भी नज़र आया है.

हेमंत सोरेन के आवास पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने कहा था कि ‘इंडिया’ गठबंधन सभी 81 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा.

हालाँकि बाद में आरजेडी ने साझेदारी के लिए अपनाई गई प्रक्रिया पर सवाल भी उठाए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular