Homeदेश विदेशझारखंड विधानसभा चुनाव: पहले चरण की सीटों के बंटवारे पर क्या बोले...

झारखंड विधानसभा चुनाव: पहले चरण की सीटों के बंटवारे पर क्या बोले हेमंत सोरेन

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद एनडीए और इंडिया अलायंस, दोनों गुटों में सीटों के बंटवारे का दौर शुरू हो गया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए सीटों के बंटवारे को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

हेमंत सोरेन ने कहा है, “विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर यह बातें तय हुई हैं कि राज्य की 70 सीटों पर इंडिया गठबंधन के जेएमएम और कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे.”

उन्होंने कहा है, “बची हुई विधानसभा सीटों पर हमारे सहयोगियों के साथ जो कुछ लोग अभी आ रहे हैं उनके साथ बैठकर बाकी जगहों की भी सीटों पर कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, यह तय कर लिया जाएगा.”

इससे पहले शुक्रवार को एनडीए ने सीटों के बंटवारे का एलान किया था. बीजेपी नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया था कि “सीट बंटवारे की चर्चा चल रही है और आगे भी चलेगी. फिलहाल ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) 10 सीटों पर लड़ेगी. ये दस सीटें- सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, इचागढ़, मांडू, जुगसलिया, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर हैं.”

“जेडीयू दो सीटों पर लड़ेगी. ये दो सीटें जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ हैं. वहीं लोक जनशक्ति पार्टी चतरा से लड़ेगी. इनके अलावा बीजेपी बाकी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. “झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होंगे. नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें है.

RELATED ARTICLES

Most Popular