Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में 26 जुलाई को होगा जूनियर मिस इंडिया सीजन-5 का ऑडिशन,...

लखनऊ में 26 जुलाई को होगा जूनियर मिस इंडिया सीजन-5 का ऑडिशन, 5 से 16 साल की बेटियां ले सकेंगी हिस्सा

लखनऊ। गर्ल्स चाइल्ड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और कॉन्फिडेंस प्लेटफॉर्म जूनियर मिस इंडिया सीजन-5 का भव्य ऑडिशन 26 जुलाई को लखनऊ के वेव मॉल में आयोजित किया जाएगा। ऑडिशन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें लखनऊ की 5 से 16 वर्ष की प्रतिभाशाली बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगी।

आयोजकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए राष्ट्रीय स्तर के इस मंच का लखनऊ में आयोजन गर्व की बात है। जूनियर मिस इंडिया पिछले चार सफल सीजन के दौरान देशभर की हजारों बच्चियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तित्व निखारने का अवसर दे चुका है।

जूनियर मिस इंडिया की आयोजक कनिष्का अरोरा ने बताया कि यह आयोजन केवल फैशन या ब्यूटी पेजेंट तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य बच्चियों में कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, स्टेज कॉन्फिडेंस, लीडरशिप और ग्रूमिंग जैसे गुणों को विकसित करना है। प्रतिभागियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि वे मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बना सकें।

पिछले चार सीजन में देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से हजारों प्रतिभागियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया। चयनित प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों का कहना है कि कई बच्चियों के लिए यह मंच उनके जीवन में बदलाव लाने वाला साबित हुआ है।

इस मंच के जरिए बच्चियों को मॉडलिंग और फैशन के अलावा बेहतर संवाद कौशल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिलता है। अलग-अलग राज्यों से आने वाली प्रतिभागी एक-दूसरे के साथ अनुभव साझा करती हैं और विभिन्न संस्कृतियों को जानने का मौका भी प्राप्त करती हैं।

सीजन-5 को पिछले चार सफल सीजन के अनुभव और अभिभावकों व प्रतिभागियों से मिले सुझावों के आधार पर और अधिक प्रोफेशनल बनाया गया है। इस बार प्रतिभागियों के लिए ग्रूमिंग सेशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप, रैंप ट्रेनिंग, पब्लिक स्पीकिंग, फोटोशूट, फैशन शो और सेलिब्रिटी इंटरैक्शन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

आयोजकों ने लखनऊ और उत्तर प्रदेश के अभिभावकों से अपनी बेटियों को इस राष्ट्रीय मंच का हिस्सा बनने का अवसर देने की अपील की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा को निखारने की प्रेरणादायक यात्रा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular