Homeदेश विदेशकमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान किया

कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान किया

कमला हैरिस ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान कर दिया है. कमला हैरिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका एलान करते हुए लिखा, ”आज मैंने आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए फ़ॉर्म पर दस्तख़्त कर दिए. मैं हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी.” उन्होंने लिखा, ”और नवंबर में लोगों की ताक़त से भरा हमारा अभियान विजयी रहेगा.”

कमला हैरिस

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है.

माना जा रहा है कि ज्यादातर डेमोक्रेटिक सांसद उनके पक्ष में हैं और अगस्त में होने वाले पार्टी के कन्वेंशन में उन्हें औपचारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुन लिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular