Homeदेश विदेशकंगना रनौत सांसद बनने योग्य नहीं: रॉबर्ट वाड्रा

कंगना रनौत सांसद बनने योग्य नहीं: रॉबर्ट वाड्रा

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए बयान की आलोचना की है.

समाचार एजेंसी पीटीआई, से बातचीत में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “कंगना सांसद बनने योग्य भी नहीं हैं.” वाड्रा ने यह भी कहा कि कंगना एक महिला हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं. लेकिन मुझे लगता है कि वे संसद में बैठने योग्य नहीं हैं.”

उन्होंने कहा, “कंगना शिक्षित नहीं हैं. ना वे जनता के बारे में सोचती हैं. वे केवल अपने बारे में ही सोचती हैं. वे महिलाओं के बारे में भी नहीं सोचतीं.”

कंगना के हालिया कुछ बयानों को लेकर काफ़ी विवाद हुआ है. कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर बयान दिया था. जिसके बाद बीजेपी ने उस बयान को कंगना की निजी राय बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया था.

इसके अलावा कंगना ने जातिगत जनगणना को लेकर भी अपनी राय ज़ाहिर करते हुए कहा था कि यह नहीं होना चाहिए.

RELATED ARTICLES

Most Popular