Homeदेश विदेशकंगना रनौत ने कहा- 'मुझे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ मारा'

कंगना रनौत ने कहा- ‘मुझे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ मारा’

भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने दावा किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें थप्पड़ मारा है.

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल्स आ रहे हैं. मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं और ठीक हूं. आज जो हादसा हुआ, वो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ. यह हादसा सिक्योरिटी चेक के दौरान हुआ.”

“मैं सिक्योरिटी चेक से जैसी ही निकली तो दूसरे केबिन में एक महिला थीं, जो कि सीआईएसएफ की सुरक्षा कर्मचारी थीं. उन्होंने साइड से आकर मेरे चेहरे पर हिट किया और अपशब्द कहे.”

कंगना रनौत ने कहा, “मैंने उनसे (सुरक्षाकर्मी) ऐसा करने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि वो किसान आंदोलन का समर्थन करती हैं.””मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता है कि पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है, उसको हम कैसे हैंडल करेंगे.”

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की है.उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को करीब 75 हजार वोट के अंतर से हराया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular