रिपोर्ट: अभिषेक मिश्रा
कानपुर। नवीन फल एवं सब्जी मंडी, चकरपुर में देश के अमर शहीदों की स्मृति में 100 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना कर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर आजाद पार्क का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विपणन एवं उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शामिल हुए।
कानपुर फ्रूट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया। आयोजन के जरिए लोगों को शहीदों के त्याग और बलिदान को याद रखने का संदेश भी दिया गया।
आजाद पार्क का हुआ लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान 100 फुट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही आजाद पार्क का लोकार्पण कर इसे आमजन को समर्पित किया गया। आयोजन में राष्ट्रीय ध्वज को देश के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए शहीदों के योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कानपुर फ्रूट एसोसिएशन की ओर से किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक उमेश सिंह तोमर ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में दोनों मंत्रियों की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की बाइट भी ली गई। कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अमर शहीदों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।
