Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में नेत्र परीक्षण शिविर, 305 लोगों की आंखों की हुई जांच

कानपुर में नेत्र परीक्षण शिविर, 305 लोगों की आंखों की हुई जांच

रिपोर्ट: अभिषेक मिश्रा

कानपुर नगर। जूही लाल कॉलोनी स्थित छप्पन चौराहा पार्क में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर के नेतृत्व में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यश कोठारी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट और आरके देवी आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 305 लोगों की आंखों की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक अजय कपूर ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर अजय कपूर ने कहा कि जनसेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का संकल्प है। जरूरतमंदों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने शिविर के आयोजन में सहयोग देने वाली संस्थाओं और चिकित्सकीय टीम का आभार जताया। साथ ही समाजसेवा के ऐसे प्रयासों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

शिविर में आरके देवी आई हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम ने लोगों की आंखों की जांच की। इस दौरान मरीजों को आंखों की देखभाल, साफ-सफाई और नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में पार्षद अमित जायसवाल, अक्षय मिश्रा, राजू यादव, छोटे तिवारी, आदित्य शुक्ला, महेश चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह, स्वामी ठाकुर, प्रदीप निगम, सप्पू पांडेय, अंकित, मनि मिश्रा, अनूप शुक्ला, श्रीकांत, वीरेंद्र पाल, गुलाब सिंह राठौर, प्रमोद सिंह, बबलू अवस्थी, अम्बुज शुक्ला, महेश प्रसाद दीक्षित, अरविंद त्रिवेदी, शरद त्रिवेदी, मुकेश रामचंदानी, वीरेंद्र दुबे, श्रीराम तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, अशोक मिश्रा भूटानी, राजू तिवारी, वीरेंद्र वर्मा, हरिशंकर पाल, धीरेंद्र कुमार, सौरभ कनौजिया और शुभम राठौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular