Homeउत्तर प्रदेशLucknow :सपा कार्यालय में कांशीराम जयंती पर कार्यक्रम..

Lucknow :सपा कार्यालय में कांशीराम जयंती पर कार्यक्रम..

लखनऊ। Samajwadi Party के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग में बहुजन नायक Kanshi Ram का 92वां जन्मदिवस ‘बहुजन समाज दिवस’ अर्थात पीडीए दिवस के रूप में विशाल जनसभा आयोजित कर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ और सांसद R. K. Chaudhary सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री Naseemuddin Siddiqui मौजूद रहे, जिनका नेताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

अपने संबोधन में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांशीराम जी ने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण और उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने दलित शोषित संघर्ष समिति के साथ-साथ 1971 में BAMCEF (अखिल भारतीय पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ) तथा 1984 में Bahujan Samaj Party की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि यदि आज भारत में अम्बेडकरवाद जीवित है तो इसका बड़ा श्रेय कांशीराम जी को जाता है। उन्होंने B. R. Ambedkar के निधन के बाद बहुजन आंदोलन में आए शून्य को समाप्त कर उसे फिर से जीवंत किया।

सिद्दीकी ने कहा कि दिसंबर 1992 में महान समाजवादी नेता Mulayam Singh Yadav के साथ समझौते के बाद “बहुजन समाज बनाओ अभियान” को गति मिली और दिसंबर 1993 में नेताजी के नेतृत्व में मजलूमों की सरकार बनी। कांशीराम जी ने अपना जन्मदिन दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों की एकता और भाईचारे को समर्पित किया था, जिसे आज ‘बहुजन समाज दिवस’ या ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular