Homeनई दिल्लीहाई कोर्ट में सुनवाई पूरी होने तक केजरीवाल की ज़मानत पर रोक

हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी होने तक केजरीवाल की ज़मानत पर रोक

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मिली ज़मानत के खिलाफ़ ईडी हाई कोर्ट पहुंची है. मीडिया की माने तो एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की है. हालांकि केजरीवाल के वकीलों ने ईडी की इस याचिका का विरोध किया है.

जस्टिस सुधीर कुमार जैन और रविंद्र दुदेजा की वोकेशनल बेंच ने कहा कि केस की फ़ाइल उनके पास आने पर वो इस याचिका पर जल्द सुनवाई करेंगे.सुनवाई पूरी होने तक हाई कोर्ट ने केजरीवाल की ज़मानत पर रोक लगा दी है.

एक घंटे में ईडी की याचिका पर सुनवाई शुरू हो सकती है.केजरीवाल को मिली ज़मानत के विरोध में ईडी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर जल्द सुनवाई की मांग की जिसे हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने गुरुवार को कथित शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दी थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular