HomeUncategorized‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग खत्म, फरहाना भट्ट स्टंट के दौरान...

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग खत्म, फरहाना भट्ट स्टंट के दौरान घायल

रोहित शेट्टी के लोकप्रिय स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। दर्शक इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की है। चर्चा है कि यह शो जुलाई के पहले हफ्ते से ऑनएयर हो सकता है।

शूटिंग के दौरान अभिनेत्री फरहाना भट्ट एक स्टंट करते समय घायल हो गईं। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। फरहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें उनके पैर पर नीले निशान और चोट स्पष्ट नजर आ रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “चोट के निशान हैं, लेकिन हौसला टूटा नहीं है।”

Khatron Ke Khiladi 15: 'हौसला टूटा नहीं है...', स्टंट के दौरान फरहाना भट्ट हुईं घायल, पैर में लगी चोट, खुद शेयर की फोटो

फरहाना की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस में चिंता बढ़ गई है, लेकिन साथ ही लोग शो में किए गए उनके खतरनाक स्टंट्स को लेकर भी उत्साहित हैं।

इससे पहले शो के एक अन्य कंटेस्टेंट ओरी (ओरहान अवत्रामणि) को भी शूटिंग के दौरान चोट लगने की खबरें सामने आई थीं।

वहीं शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने शूटिंग खत्म होने की जानकारी देते हुए कहा कि यह सीजन अब तक का सबसे ज्यादा फिजिकली चैलेंजिंग रहा है और दर्शकों को कुछ बेहद नया और रोमांचक देखने को मिलेगा।

Khatron Ke Khiladi 15: 'हौसला टूटा नहीं है...', स्टंट के दौरान फरहाना भट्ट हुईं घायल, पैर में लगी चोट, खुद शेयर की फोटो

इस सीजन में गौरव खन्ना, रुबीना दिलाइक, करण वाही, जैस्मिन भसीन, अविका गौर, विशाल आदित्य सिंह, हर्ष गुजराल समेत कई सेलेब्स नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular