Homeमनोरंजनखेसारी लाल यादव के बर्थडे पोस्ट पर बवाल, आकांक्षा पुरी संग कोजी...

खेसारी लाल यादव के बर्थडे पोस्ट पर बवाल, आकांक्षा पुरी संग कोजी फोटो वायरल …


भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार Khesari Lal Yadav ने 15 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं, लेकिन एक्ट्रेस Akanksha Puri के पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी।

आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव के साथ कुछ बेहद कोजी और टची तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इन तस्वीरों में दोनों काफी करीब नजर आ रहे हैं। एक फोटो में दोनों एक-दूसरे की बांहों में दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक तस्वीर में दोनों लिप-किस पोजिशन में नजर आ रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं।

आकांक्षा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं खेसारी जी। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रखे और आपकी हर आकांक्षा पूरी हो। आप ऐसे ही लोगों के दिलों पर राज करते रहें। सबसे हैंडसम, एनरजेटिक, टैलेंटेड और फिट इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” इसके साथ उन्होंने कई किस इमोजी भी शेयर किए।

पोस्ट पर खेसारी लाल यादव ने भी कमेंट करते हुए धन्यवाद दिया। हालांकि, दोनों की इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि “खेसारी जी की आकांक्षा जरूर पूरी होगी”, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि “को-एक्टर को ऐसे कौन विश करता है।”

पत्नी ने भी किया खास पोस्ट

वहीं दूसरी ओर खेसारी लाल यादव की पत्नी Chanda Yadav ने भी सोशल मीडिया पर पति को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेसारी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आपके जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई… हैप्पी हैप्पी बर्थडे, लव यू।”

पत्नी के इस पोस्ट पर खेसारी ने भी कमेंट करते हुए जवाब दिया, “लव यू मोर।” हालांकि सोशल मीडिया पर आकांक्षा पुरी के साथ वायरल हो रही तस्वीरों को लेकर चर्चा लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular