रिपोर्ट – अंकित पाण्डेय
कुरारा, हमीरपुर।कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर हर्षोल्लास के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। डीजे की धुन पर हाथों में झंडे लेकर बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए।
कस्बा कुरारा में जुलूस का शुभारंभ बाजार स्थित मस्जिद से हुआ। जुलूस बाजार से होते हुए गुड़ मंडी, भौली रोड, नगर पंचायत के सामने से होते हुए थाना गेट, मेन बस स्टैंड, खान मार्केट, बेरी तिराहा, लालमन पुलिया, मनकी स्टैंड होते हुए ब्लॉक परिसर के सामने संपन्न हुआ। इस दौरान भारी संख्या में लोग हाथों में इस्लामी झंडे लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे।
जुलूस-ए-मोहम्मदी में पेश इमाम हसीब चिश्ती, नत्थू खान, तारिक खान, नफीस अहमद, राजा खान, बशीर मोहम्मद, मोहम्मद इकबाल, जावेद खान, सत्तार, सुल्तान, मेहंदी हसन, इम्तियाज, रज्जाक, बफाती सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना पुलिस बल मौजूद रहा।
इसी तरह क्षेत्र के बेरी, लहरा, शिवनी, खरौंज आदि गांवों में भी जुलूस-ए-मोहम्मदी शानो-शौकत के साथ निकाला गया। पूरे क्षेत्र में पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
