कुशीनगर: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ISIS से जुड़े एक संदिग्ध एजेंट रिजवान को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त रूप से की।
जानकारी के अनुसार, आरोपी को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रायनी मोहल्ला छावनी से देर शाम गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि रिजवान पहले भी वर्ष 2015 में ISIS से जुड़े मामले में पकड़ा जा चुका है और 2017 से 2023 तक एक ब्लास्ट कांड में जेल में रहा।
जांच एजेंसियों का आरोप है कि जेल से रिहा होने के बाद वह युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित कर रहा था। साथ ही उसके कुछ अंतरराष्ट्रीय संपर्क भी सामने आए हैं।
फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है और मामले की गहन जांच जारी है।
