Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में आकाशीय बिजली गिरने से ताड़ के पेड़ में लगी आग,...

कुशीनगर में आकाशीय बिजली गिरने से ताड़ के पेड़ में लगी आग, बड़ा हादसा टला

कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बसडिला (लाल टोला) में शुक्रवार को खराब मौसम के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। बिजली एक ताड़ (तरकुल) के पेड़ पर गिरी, जिससे पेड़ में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गर्जना के साथ बिजली गिरते ही पेड़ धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रामीणों की सतर्कता और समय रहते सावधानी बरतने से एक बड़ा हादसा टल गया।

  • घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल रहा, वहीं प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
RELATED ARTICLES

Most Popular