Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर: स्कूल में 25 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, धुएं से मची अफरा

कुशीनगर: स्कूल में 25 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, धुएं से मची अफरा

रिपोर्टर शिवाकांत पाण्डेय – कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र स्थित सिराज नगर के ग्रीन लेन इंटरनेशनल स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तुरंत सभी बच्चों को सेवरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को स्वस्थ घोषित करते हुए घर भेज दिया।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जांच में पता चला कि स्कूल के पास कूड़ा-करकट और भांग के पौधे जलाने से उठे धुएं के कारण बच्चों को हल्की बेचैनी और घबराहट महसूस हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही और पूरे घटनाक्रम की निगरानी करती रही। प्रशासन के अनुसार फिलहाल सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें सकुशल उनके घर भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular