Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर :चार महिलाओं की मौत, नहर में पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा

कुशीनगर :चार महिलाओं की मौत, नहर में पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुए हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस दुर्घटना में चार महिलाओं की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मृतकों की पहचान मीरा देवी, विमला देवी, किसमती देवी और सरिता देवी के रूप में हुई है, जो सभी महराजगंज जिले के बड़हरा गांव की रहने वाली थीं।

यह हादसा खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल के पास उस समय हुआ, जब श्रद्धालु नारायणी नदी के किनारे स्थित भैंसहा दुर्गा मंदिर में लगे मेले में जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बड़ी गंडक नहर में पलट गई।

परिजनों के अनुसार, नहर के किनारे ट्रॉली को मोड़ते समय ड्राइवर आगे निकल गया। पीछे से किसी ने रास्ता छूटने की आवाज लगाई, जिस पर ड्राइवर पीछे देखने लगा। ध्यान भटकने के कारण अचानक ब्रेक लगाने से ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया। देर रात से ही राहत और बचाव कार्य जारी है। सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की।

कुशीनगर प्रशासन ने इस घटना की सूचना महराजगंज प्रशासन को भी दे दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है, जबकि मौके पर प्रशासन मुस्तैदी से राहत और उपचार कार्य में जुटा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular