रिपोर्ट : राहुल साहू
ललितपुर। जिले के थाना बार क्षेत्र में गुरुवार को शराब के नशे में धुत एक बोलेरो चालक ने मुख्य सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने पहले सड़क पर घूम रही एक गाय को टक्कर मार दी, जिसके बाद अनियंत्रित वाहन से कई अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर बोलेरो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर फटकार लगाई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सूचना मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना में हुए नुकसान और चालक के नशे की स्थिति की भी जांच कर रही है।
