Homeबिहारलालू यादव ने किया दावा- अगस्त तक गिर सकती है मोदी...

लालू यादव ने किया दावा- अगस्त तक गिर सकती है मोदी सरकार

राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी अपना 28वां स्थापना दिवस मना रही है.

इस दौरान शुक्रवार को पटना में हुए एक कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव ने बड़ा दावा किया.

लालू यादव ने कहा, ”आप सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि चुनाव कभी भी हो सकते हैं. दिल्ली की मोदी सरकार बिल्कुल कमज़ोर है. हो सकता है कि अगस्त में ही ये सरकार समाप्त हो जाए. आप लोग (कार्यकर्ता) एकजुट होकर पार्टी को मज़बूत करें.”

लोकसभा चुनाव में बिहार में आरजेडी सिर्फ़ चार सीटें जीत सकी थी. बिहार में आरजेडी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी.

बीजेपी और जेडीयू बिहार में 12-12 सीटें जीतने में सफल रही थीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular