लखनऊ पब्लिक कॉलेज, बी ब्लॉक, राजाजीपुरम के दो भाइयों ने अपने-अपने क्षेत्र में शानदार उपलब्धियाँ हासिल की हैं।अक्षय कुमार पुत्र श्री अशोक कुमार के बड़े सुपुत्र, बैच 2014 के छात्र, ने पी.सी.एस 2024 परीक्षा में चयन प्राप्त कर ट्रेज़री ऑफिसर बने हैं। वहीं उनके छोटे भाई अतिथि कुमार, बैच 2019 के छात्र, ने रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया में ग्रेड-बी मैनेजर के पद पर चयनित होकर अपनी योग्यता का लोहा मनवाया है।
लखनऊ पब्लिक स्कूल का समर्पित शिक्षण स्टाफ और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण दोनों भाइयों के इस सफल करियर की नींव रहा है। स्कूल में उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्य और नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण मिला, जिसने उन्हें समाज और देश की सेवा करने के योग्य बनाया।
अक्षय और अतिथि की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि लखनऊ पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षकों और छात्रों के लिए गर्व का कारण है। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें प्रतिष्ठित सरकारी सेवाओं तक पहुँचाया और यह साबित किया कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
स्कूल प्रशासन और शिक्षक टीम ने दोनों भाइयों को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
