Homeउत्तर प्रदेशLSG-मेट्रो सेल्फी कॉन्टेस्ट: खिलाड़ियों से मिलने और लाइव प्रैक्टिस देखने का मौका.

LSG-मेट्रो सेल्फी कॉन्टेस्ट: खिलाड़ियों से मिलने और लाइव प्रैक्टिस देखने का मौका.

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने लखनऊ मेट्रो यात्रियों के लिए एक खास पहल शुरू की है। ‘एलएसजी-मेट्रो सेल्फी प्रतियोगिता’ के जरिए यात्रियों को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाड़ियों से मिलने और उनके लाइव प्रैक्टिस सेशन को देखने का अवसर मिलेगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को एलएसजी खिलाड़ियों और टीम आर्टवर्क से सजी विशेष ‘एलएसजी मेट्रो’ के साथ सुरक्षित दूरी बनाकर सेल्फी या फोटो क्लिक करनी होगी। इसके बाद उन्हें अपनी फोटो Instagram, Facebook या X (पूर्व में Twitter) पर पोस्ट कर UPMRC के आधिकारिक अकाउंट @officialupmrc को टैग करना होगा। साथ ही डायरेक्ट मैसेज (DM) के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर साझा करना होगा।

प्रतियोगिता के शीर्ष 3 विजेताओं को इकाना स्टेडियम में LSG के लाइव प्रैक्टिस सेशन को देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा विजेताओं को विशेष LSG मर्चेंडाइज भी प्रदान की जाएगी।

UPMRC के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य मेट्रो यात्रियों को एक अनूठा और यादगार अनुभव देना है, जिससे यात्रियों और लखनऊ मेट्रो के बीच जुड़ाव और मजबूत हो सके।

प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular