Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में बड़ा हादसा टला, वन स्टॉप सेंटर में...

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में बड़ा हादसा टला, वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही सेंटर में अफरा-तफरी मच गई।

उस समय सेंटर में एक महिला, दो लड़कियां और चार कर्मचारी मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी अर्चना सिंह का आरोप है कि गुरुवार शाम से बिजली बार-बार ट्रिप हो रही थी।

इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। आग लगने के बाद भी संबंधित अधिकारियों को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई, जबकि दमकल की गाड़ी को पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लग गया।

इस घटना ने एक बार फिर फायर सेफ्टी, बिजली व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular